राजस्थान डॉक्टर पत्नी ने डॉक्टर पति की प्रेमिका के घर में आग लगाई, प्रेमिका और उसके 6 साल के बेटे की मौत

युवती को बचाने के प्रयास में भाई भी झुलसा, पति-पत्नी के क्लीनिक पर काम करती थी प्रेमिका


पति से अफेयर का पता चलने पर पत्नी ने युवती काे निकाल दिया था, डॉक्टर ने दे रखा था रहने को मकान


भरतपुर की पॉश कॉलोनी सूर्या सिटी का मामला, महिला डॉक्टर, उसकी सास और पति हिरासत में



भरतपुर. पॉश कॉलोनी सूर्या सिटी में गुरुवार शाम महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति की प्रेमिका के घर आग लगा दी और बाहर से कुंडी बंद कर दी। दम घुटने से युवती और उसके 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। बचाने के प्रयास में भाई भी झुलस गया। युवती डॉक्टर दंपती की क्लीनिक पर काम किया करती थी। पति से अफेयर की खबर लगने पर महिला डॉक्टर ने उसे निकाल दिया था। बावजूद, डॉक्टर और युवती का मिलना-जुलना जारी था। डॉक्टर ने उसे रहने के लिए मकान भी दे रखा था।


महिला डॉक्टर साथ लाई थी स्प्रिट
गुरुवार शाम 4 बजे महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता, सास सुलेखा के साथ डॉक्टर पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए पहुंची। दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि अचानक उग्र हुई महिला डॉक्टर ने अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर उड़ेलकर आग लगा दी और घर के बाहर से कुंडी लगा दी। इस बीच आग इतनी भयानक हो गई कि कोई भी घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुंचे दीपा के भाई अनुज (21) ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह भी झुलस गया। आखिरकार, दम घुटने से 25 वर्षीय डॉ. दीपा गुर्जर और उनके 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।


महिला डॉक्टर, सास और पति हिरासत में
दमकल की गाड़ियां करीब आधा घंटे में आग बुझा पाईं। वारदात का पता लगने के बाद राजकीय आरबीएम अस्पताल में फिजीशियन डॉ. सुदीप गुप्ता के अलावा एसपी हैदर अली जैदी, सीओ सिटी हवा सिंह रायपुरिया भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस ने डॉ. सुदीप, उनकी पत्नी डॉ. सीमा व मां सुलेखा को हिरासत में लिया है। डॉ. सुदीप का शहर में काली बगीची इलाके में श्रीराम अस्पताल है।


सीमा के क्लीनिक पर काम करती थी दीपा
दीपा गुर्जर करीब 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के काली की बगीची स्थित श्रीराम अस्पताल में ही स्वागत कक्ष पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान डॉ. सुदीप से हुई। दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता सीमा को चला तो उन्होंने दीपा को नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन डॉक्टर सुदीप और दीपा का मेल-मिलाप जारी रहा।


सुदीप ने दीपा को रहने के लिए दे रखा था मकान
डॉ. सुदीप और दीपा के रिश्ते से डॉ. सीमा नाराज थी। इसके बावजूद डॉ. सुदीप ने उसे 4 साल पहले खरीदे गए विला रहने के लिए दिया हुआ था। सूर्या सिटी कॉलोनी में स्थित यह मकान डॉ. सुदीप की पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के नाम पर है, जो उसने करीब 4 साल पहले खरीदा था। सुदीप ने दीपा गुर्जर को इसी मकान में अवैध रूप से रखा हुआ था।


1 नवंबर को ही दीपा ने खोला था स्पा सेंटर
छह दिन पहले यानी 1 नवंबर को ही दीपा ने इस मकान में आयशा सैलून एंड स्पा सेंटर खोला था। इसके निमंत्रण-पत्रों में भी डॉक्टर सुदीप का नाम था। यह बात जब उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को पता चली तो वह आवेश में आकर अपनी सास सुलेखा को लेकर काली बगीची स्थित अपने घर से दीपा गुर्जर से लड़ने के लिए उसके निवास पर पहुंच गई।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए