दिल्ली में पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान पहुंचा 9.4 डिग्री सेल्सियस


नई दिल्ली: 


राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और यह इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सफदरजंग वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि पालम वेधशाला में यह 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. आसमान रविवार को साफ रहा. 


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आर्द्रता 91 फीसदी से 70 प्रतिशत के बीच रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब था और यह 275 दर्ज किया गया. 


 




 

 




Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए