पहला मैच 4-0 से जीतने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में हारी, न्यूजीलैंंड 2-1 से जीता - महिला हॉकी


भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अपना दूसरा मुकाबला हार गई। उसे मेजबान न्यूजीलैंड ने सोमवार को 2-1 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया था। महिला टीम को इस दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक मैच में खेलने हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैच में मेगन हल ने दो गोल किए। वहीं, भारत के लिए एकमात्र गोल सलिमा टेटे ने किया।


मैच के शुरुआत से ही न्यूजीलैंड की टीम आक्रामक थी। उसने पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए पहला गोल मेगन हल ने किया। वहीं, पहले क्वार्टर के आखिरी समय में समिमा टेटे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। मेगन हल ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-1 से जीत दिला दी।




भारतीय टीम के मुख्य कोच सोर्ड मरिने ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने गोल करने के बहुत मौके बनाए, लेकिन उसे सही से नहीं भुनाया। न्यूजीलैंड की टीम छोटे-छोटे मौकों पर सफल रही। हमने गोल करने के लिए आठ शॉट लगाए। चार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। टीम आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’ भारत बुधवार को दौरे के तीसरे मैच में फिर से न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।


 

 



Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए