श्रीलंका के गृहयुद्ध में लापता 20 हजार लोगों की हो चुकी है मौत, राष्‍ट्रपति ने दी जानकारी


श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा है कि देश में गृहयुद्ध के दौरान लापता हुए 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हाना सिंगर के साथ हुई बैठक के दौरान राजपक्षे ने यह बात कही।


इस बैठक के बाद राष्ट्रपति के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया कि लोगों के लापता होने के पीछे की मुख्य वजह आतंकी संगठन लिट्टे था। वर्तमान सरकार अब इन लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की पहल करेगी। श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों और सरकार के बीच करीब तीन दशक तक गृहयुद्ध चला था। 2009 में कड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद यह युद्ध खत्म हुआ था। इस गृहयुद्ध में करीब एक लाख लोग मारे गए थे। 20 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं।


इसके लिए तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की अगुआई वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। 2009 की सैन्य कार्रवाई की कमान तत्कालीन रक्षा मंत्री गोतबाया के हाथ में थी। उन पर युद्ध अपराध जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे। 


श्रीलंकाई सरकार ने 18 मई, 2009 को मुल्लाईतिवु के एक तटीय गांव में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मारकर इस युद्ध का अंत किया था। यह गृहयुद्ध मुख्य रूप से इस द्वीपीय राष्ट्र के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में लड़ा गया। तीन दशक से भी अधिक लंबे समय तक चले संघर्ष में कम से कम 100,000 लोग मारे गए थे। युद्ध के बाद भी सुरक्षाकर्मियों सहित 20 हजार लोगों के लापता होने की खबर थी। 


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए