7 महीने के बेटे को गोद में लेकर दूल्हा-दुल्हन ने पूरी की शादी की रस्में, 2 साल पहले घर से भागे थे दोनों


छतरपुर(राजेश चौरसिया). जिले के कुम्हार टोला गांव में शनिवार को एक शादी चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में खास बात यह थी दुल्हा-दुल्हन की गोद में उनका 7 महीने का बेटा भी था। दोनों ने शादी की रस्में अपने बेटे को गोद में लेकर पूरी की। शादी में राई डांस करने आई महिलाओं और बारातियों ने भी डांस कर जश्न मनाया। 


नौगांव में कुम्हार टोली के पप्पू अहिरवार और मालती अहिरवार को 2 बेटियां थीं। पप्पू ने अपने भाई के बेटे करन को 24 साल पहले गोद ले लिया था। पप्पू का बेटा करन अहिरवार दिल्ली में रहता था। यहां गांव में करन को 6 साल पहले अपने घर के सामने रहने वाली नेहा कश्यप से प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग जाति के होने की वजह से लड़की के परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों 17 फरवरी 2018 को घर से भाग कर दिल्ली पहुंचे। वहां आर्य समाज मंदिर से अंतरजातीय विवाह कर लिया। 22 जून 2019 को एक बेटा हुआ, जो अब 7 महीने का हो गया है।


करन की मां मालती और पिता पप्पू अहिरवार ने बेटे-बहू की शादी और पोते शिवांश का चौक दस्टौन मनाने का कार्यक्रम तय किया। बाकायदा शादी के कार्ड छपवाए गए और समाज, व्यवहारी, रिश्तेदारों को बुलाया गया। दीवार पर करन संग नेहा भी लिखा गया। पूरे नगर के परिचितों को भोज दिया। करन की बहनों ने भी अपने भतीजे के चौक और भाई-भाभी की शादी में पूरे गांव में झूला-चंगेली निकाली। लेकिन, ये शादी इसलिए कुछ अलग रही। क्योंकि पिता करन और मां नेहा की शादी उनके 7 महीने बेटे शिवांश की मौजूदगी में हुई।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए