भोपाल: 24 दिन बाद फिर छाया कोहरा...विजिबिलिटी कम होने की वजह से 2 फ्लाइट हुईं डायवर्ट

भोपाल. 24 दिन बाद रविवार को फिर कोहरा छाया। हालात ऐसे थे कि सुबह 7 से 9 बजे तक दाे घंटे घना काेहरा छाया रहा। इस दाैरान विजिबिलिटी सुबह 7 बजे 50 मीटर रह गई थी। सुबह 9 बजे यह 800 मीटर हाे गई थी। सुबह 9:30 बजे दृश्यता 1500 मीटर हाे सकी थी। रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहा। गौरतलब है कि 30 जनवरी को कोहरा छाया था।



माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रात का तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि 29 फरवरी अौर एक मार्च को बादल छाने और बारिश हाेने के आसार है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां के माैसम पर 28 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हाेगा। इस वजह से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।


रविवार सुबह छाए बादलाें के कारण दिन में ठंडक रही। इस वजह से दिनभर पारे की चाल भी धीमी थी। सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक तीन घंटे में पारा सिर्फ 0.8 डिग्री ऊपर चढ़ पाया। सुबह 11: 30 से दाेपहर 2:30 बजे तक भी तापमान में सिर्फ 4.8 डिग्री का ही इजाफा हाे सका। शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक तीन घंटे में पारा 4.6 डिग्री लुढ़का। हालांकि शाम के समय मौसम थोड़ा साफ जरूर हुआ


रविवार सुबह कम के कारण स्पाइस जेट की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को जयपुर और इंडिगो की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। स्पाइस जेट की एसजी-2623 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सुबह 7:45 की जगह तीन घंटे की देरी से 10:45 बजे यहां लैंड हुई। इसी तरह इंडिगो की 6ई-2035 दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सुबह 8:00 की जगह 10:00 बजे यहां आ सकी। इन दोनों ही फ्लाइट्स को खराब मौसम के चलते क्रमश: जयपुर व इंदौर डायवर्ट किया गया था।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए