शहर की घनी बस्तियों को सैनिटाइज किया जा रहा: जरूरतमंद की मदद करने बढ़े हजारों हाथ, ब्लड डोनेट करने की अपील

भोपाल। शहर में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है। शनिवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आया। सेमरा में रेलवे गार्ड के संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही। कोरोनावायरस से दूर रहने सरकार और शहरवासियों के प्रयास सार्थक होते नजर आ रहे हैं। रविवार को पुराने शहर की घनी बस्तियों को सैनिटाइज किया जा रहा। लोग भी घर की साफ-सफाई और सैनेटाइज कर रहे हैं। वहीं, जरूरतमंद लोगों के लिए हजारों लोग मदद के लिए आगे आए हैं। लॉकडाउन के चलते प्रदेश की सभी ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी हो गई है। सरकार ने लोगों से ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड डोनेट करने की अपील की। 



रविवार की छुट्टी होने के कारण वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग आज घरों को सैनिटाइज कर रहे हैं। कोरोनावायरस के चलते लोगों ने घर पर काम पर आने वाले लोगों को छुट्टी दे दी है। इसलिए घर का सारे काम खुद ही करना पड़ रहा है। रविवार होने के कारण आज लोग खुद ही काम में व्यस्त हैं। कई लोगों को घर का मैन गेट और उसका हैंडिल पौछते हुए देखा गया। नगर निगम ने पुराने शहर की घनी बस्तियों को एक दिन छोड़कर आज फिर सैनिटाइज किया। ये काम आज दिनभर चलने वाला है। 


शहर में हजारों लोग ऐसे हैं जिनके पास ना तो कोई काम है और ना ही खाने की व्यवस्था। इसमें फुटपाथ पर रहने वाले भी हजारों लोग हैं। शहरवासी और धार्मिक संस्थान ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। ये लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। कुछ लोग दवाईया भी वितरित कर रहे हैं। शहर के पशु प्रेमी लोग जानवरों के भोजन का इंतजाम भी कर रहे हैं। 


Popular posts
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
आज की पॉजिटिव खबर:टीचर की नौकरी छोड़ रोटी बेचने का स्टार्टअप शुरू किया, दो साल में 30 लाख रुपये पहुंचा टर्नओवर