22 नए मामले सामने आए, 42 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा; शहर में अब तक 328 संक्रमित और 33 की जान गई-इंदौर में कोरोना

इंदौर. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। एक 42 साल के व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई। यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार रात 8 संक्रमित मिले थे। दो ने दम तोड़ दिया था। रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।


सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि रविवार रात जांचे गए सैंपल में 22 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 35 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। हम कैंटोनमेंट क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य करवा रहे हैं। रविवार तक 16 हजार से ज्यादा सर्वे हो चुके हैं। आशा, आंगनबाड़ी और टीचर्स की टीम ने सर्वे के दौरान ढाई सौ से ज्यादा मरीज खोजे हैं। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर 27 लोग सामान्य पाए गए थे, जिन्हें मौके पर ही दवा दी गई। जड़िया के अनुसार 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसलिए हमने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ा ली है। 300 बेड वाले बीमा अस्पताल को अधिग्रहित किया गया है। चोइथराम को भी रेड और येलो जोन में रखा गया है। जो लोग 14 दिन से क्वारैंटाइन हाउस में रह रहे हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।    


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए