भोपाल में अब तक 200 काेरोना पॉजिटिव / 99 सैंपल में से 98 की रिपोर्ट निगेटिव आईं; 119 कैंटोनमेंट क्षेत्र में 4 लाख आबादी बंद, शहर में 119 रेड जोन बनाए गए

भोपाल में शुक्रवार को दिन में 99 व्यक्तियों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट आईं, जिनमें से 98 निगेटिव पाई गई हैं, जबकि एक रिपोर्ट रिजेक्ट की गई है। शाम को आई रिपोर्ट में 4 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 हो गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने दी है। शुक्रवार को भोपाल से 1200 सैंपल विशेष विमान से जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। अब तक शहर में 6400 सैंपल लिए जा चुके हैं। इधर, सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 13 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। जिसके संयोजक अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य बनाए गए हैं। अन्य सदस्यों में नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी और निर्मला बुच समेत 13 सदस्य हैं।  


कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भोपाल को देश के रेड जोन में रखा है। यहां अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 हाे गई है। उधर, शहर में 119 रेड जोन यानी कैंटोनमेंट एरिया घोषित किए हैं। ये कैंटाेनमेंट एरिया 26 थाना क्षेत्रों में आते हैं। अब तक छह मौत हो चुकी हैं, इनमें से 5 मृतक जहांगीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। जबकि एक माैत इब्राहिमगंज में रहने वाले एक मरीज की हुई है।


कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया- शहर की 4 लाख से ज्यादा की आबादी कैंटाेनमेंट एरिया में आ चुकी है, लेकिन कैंटोनमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, चूंकि अभी संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसलिए सख्ती की जा रही है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल उन इलाकों में मदद पहुंचाई जा रही है।


कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने और शहर में बिना मास्क के घूमने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन पर एक और चार पहिया वाहन पर दो व्यक्तियों से अधिक बैठाने पर भी एफआईआर दर्ज करने को कहा हैं। संक्रमण को रोकने, आमजनों को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए कराया जा रहा है। आम लोगों के बचाव के लिए दैनिक वस्तुओं खाद्यान्न, दवाइयों और दूध आदि लेने-लाने के लिए छूट प्रदान की गई है। बेवजह और फालतू घूमते मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने इंदौर में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। उन्होंने शुक्रवार तक सभी डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया है। उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने अगर  जॉइन नहीं किया तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई होगी। सरकार ने 11 अप्रैल को इन डॉक्टरों को इंदौर में पदस्थ किया था।


कोरोना के कारण लागू लॉडाउन में सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिए मददगार बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 2 लाख 77 हजार 081 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। जनसेतु 181 पर औसतन 16 हजार फोन कॉल हर रोज मिल रहे हैं। जानकारी अनुसार सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 54 हजार 004, राशन संबंधी एक लाख 55 हजार 708, दवाइयों संबंधी 20 हजार 748 तथा अन्य प्रकार की 45 हजार 891 समस्याओं की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए