भोपाल में दीनदयाल रसाेई में काम करने वाले निगम कर्मचारी समेत 27 नए पॉजिटिव मिले; कल तक ड्यूटी की, रैनबसेरे में खाना भी बांटा

भोपाल. राजधानी में रविवार को 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें दीनदयाल रसोई में काम करने वाले नगर निगम कर्मचारी सुभाष जोशी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। दीनदयाल रसोई में ड्यूटी के दौरान रैनबसेरे में खाना बांटा था। सुभाष जोशी शनिवार तक ड्यूटी पर जा रहे थे, इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आया। आज रिपोर्ट आने के बाद क्वारैंटाइन किया गया है। नए मामलों में 9 दिन की बच्ची और एक 11 साल का लड़का भी शामिल है। अब भोपाल में आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है। शनिवार को 8 नए केस आए थे। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को विशेष विमान से करीब 3 हजार सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। उनमें से शुक्रवार को भेजे गए सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है। इससे आंकड़े बढ़ सकते हैं। 


राजधानी में राहत पहुंचाने वाली खबर शनिवार को आई, जिसमें 102 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी। इसके बाद शाम को 30 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ होकर घर चले गए और 193 सेंपल निगेटिव आए हैं। हालांकि संक्रमण के 8 नए मामले भी रात तक आ गए थे।


भोपाल में बने 149 कंटेनमेंट एरिया में से 21 हाई प्रॉयोरिटी कंटेनमेंट चिन्हित किए गए हैं। इन 21 क्षेत्रों में घनी बस्तियां हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ है। पुलिस-प्रशासन को आशंका है कि लगातार हो रही स्क्रीनिंग और सैंपलिंग में इन क्षेत्रों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या सामने आ सकती है। इसलिए यहां हर आने-जाने वाले को गेट पर ही रजिस्टर में अपनी जानकारी भरनी होगी। इन बस्तियों की एंट्री-एग्जिट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं, ताकि नतीजे आने पर कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की पड़ताल आसानी से हो सके।


इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की करीब 40 टीमें रोजाना सैंपलिंग कर रही हैं। पूरे इलाके की बेरिकेडिंग की जा चुकी है। कंटेनमेंट एरिया में अत्यावश्यक सेवा वालों को भी गेट पर रखे रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। अब इलाके के थाना प्रभारी को गेट पर रखे रजिस्टर की एंट्री-एग्जिट रोजाना शाम पांच बजे तक चैक करनी है। ऐसा न करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। 


चर्च रोड, अहिरपुरा, बैंक कॉलोनी, करोंद, शबरी नगर, छोला, सिकंदरिया सराय, बजरिया, बाग उमराव दूल्हा, बाग फरहत अफ्जा, हाउसिंग बोर्ड, बड़वाली मस्जिद, मोमिनपुरा, शबरी नगर, नया बसेरा, सर्वधर्म ए-सेक्टर,  बैरागढ़ चीचली,  प्रियंका नगर , टीटी नगर आवासीय परिसर, ऋषि नगर, इस्लामी गेट, आहाता रुस्तम खान, सरदार पटेल नगर, जुमेराती, इस्लामपुरा... ये वे इलाके हैं जहां या तो घनी बस्ती है या फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज ज्यादा मिले हैं।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए