दिन का तापमान 40.10, दिनभर तपा शहर... शाम काे कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

भोपाल. शुक्रवार काे दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तपिश रही। शाम काे कुछ इलाकाें में बूंदाबांदी भी हुई। कहीं- कहीं बादल भी छाए रहे। गुरुवार रात सीजन में सबसे ज्यादा तपी। शुक्रवार शाम कराेंद, अयाेध्यानगर, काेकता, गांधी नगर, पटेल नगर सहित आसपास के कई इलाकाें में बूंदाबांदी हुई।


रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।गुरुवार के मुकाबले इसमें 3.2 डिग्री का इजाफा हुआ। सीजन में पहली बार दिन का तापमान लगातार दाे दिन 40 डिग्री के पार रहा। गुरुवार को पारा 40.2 डिग्री पर था। गुजरात से आ रही गर्म हवा के कारण तपिश भी बढ़ी है। हवा की रफ्तार 28 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए