गर्म देशों का हाल / कोरोनावायरस पहले 90 दिन ठंडे मौसम वाले देशों में ज्यादा फैला, पिछले 12 दिन से गर्म देशों में इसकी रफ्तार दोगुना; भारत में 4 और ब्राजील में 6 दिन में मामले डबल हो रहे

दुनियाभर में चर्चा थी कि गर्मी बढ़ते ही कोरोना का असर कुछ कम हो सकता है। लेकिन यह दिख नहीं रहा है। कोरोनावायरस पहले 90 दिन तक सबसे ज्यादा ठंडे मौसम वाले देशों में फैला। यहीं सबसे ज्यादा मौतें भी हुईं। लेकिन पिछले 12 दिन से इसके ट्रेंड में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कोरोना ठंडे देशों के साथ अब गर्म जलवायु वाले देशों में भी दोगुना तेजी से फैल रहा है। लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व एशिया जहां गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और औसत तापमान 20 डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक बना हुआ है। इसके बावजूद यहां कुछ देशों में कोरोना के केस ढाई दिन, चार दिन और सात दिन में ही दोगुना हो जा रहे हैं। भारत में एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक औसत तापमान 32 डिग्री रहा है, यहां इन 12 दिनों में 7800 से ज्यादा केस बढ़े हैं। इसी तरह ब्राजील में एक से 12 अप्रैल तक औसत तापमान 26 डिग्री रहा है, यहां 12 दिनों में 16 हजार से ज्यादा केस बढ़े हैं। 


लैटिन अमेरिकी देशों में अब कोरोनवायरस काफी तेजी के साथ फैल रहा है। यहां सबसे ज्यादा 21,042 कोरोना केस ब्राजील में आए हैं। सबसे ज्यादा 1144 मौतें भी यहीं हुई हैं। यहां हर छह दिन में दोगुना केस बढ़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर इक्वाडोर है, यहां अब तक 7257 केस आए हैं। 315 मौतें हुई हैं। यहां हर पांच दिन बाद दोगुना केस बढ़ रहे हैं। लैटिन अमेरिकी ज्यादातर देशों में अभी दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री और रात में 23 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। 


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए