मौसम विभाग का अलर्ट; 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, हल्की बारिश भी हो सकती है

भोपाल. देश के कई हिस्से में बने सिस्टम के प्रभाव से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कल हल्की बारिश के बीच अगले 24 घंटे के दौरान फिर से हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 


भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि प्रदेश के मौसम की गतिविधियों में प्रभाव डालने में विशेषकर तीन सिस्टम बने हैं। इनमें दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बनने के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में भी ऊपरी हवाओं में चक्रवात बना हुआ है।


इसके अलावा बिहार के पूर्वी हिस्से से लेकर तमिलनाडु के बीच एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी है, जो यह राज्य के दक्षिण पूर्व हिस्से से गुजर कर जा रही है। ऐसी स्थिति में रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।


उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि इन स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इन स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देश में कल कई स्थानों पर बने सिस्टम के प्रभाव के कारण रीवा, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और भोपाल संभागों के जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। राज्य में कल अमरकंटक, खजुराहो, उमरिया, अजयगढ़, कोतमा, सिंगरोली, नौगांव, राजनगर, कटनी, पन्ना, रीवा, गुढ़, रामनगर, सतना, बलदेवगढ़, मंदसौर, जावद, शिवपुरी, करैरा, पिछोर और कोलारस में हल्की वर्षा रिकाॅर्ड दर्ज की गई। 


उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज में अगले कम से कम दो दिन तक ऐसी स्थिति ही रहने की संभावना है। विशेषकर शाम के समय तेज हवाएं व गरज चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रदेश के खरगौन में 45 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ है। राजधानी भोपाल में आज मौसम का मिजाज शुष्क रहा। शाम के पहर से तेज हवाएं चलती रही। यहां कल शाम के समय आसमान में आंशिक रूप में बादल छाए रहने के आसार हैं।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए