आंध्र प्रदेश में तूफान:हवा में 45 मिनट तक मछलियां और झींगे उड़ते रहे, बंगाल की खाड़ी से बवंडर आने के कारण ऐसा हुआ

आंध्र प्रदेश में तटीय इलाके पूर्वी गोदावरी और यानाम जिले के बीच बंगाल की खाड़ी से पहली बार बवंडर आया। इसमें फंसकर मछलियां और झींगे हवा में करीब 45 मिनट तक उड़ते रहे। बवंडर के घेरे में आने वाले मछली पालन केंद्र समेत कई खेत पूरी तरह उजड़ गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। बाद में यह बवंडर वापस समुद्र की ओर निकल गया। 


अधिकतर ऐसे बवंडर अमेरिका के टेक्सास, अलबामा जैसे तटीय इलाकों में आते हैं। भारत में पहली बार इतना बड़ा आंध्र प्रदेश में देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 जुलाई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


इस साल कई बड़े चक्रवाती तूफान आए
इस साल बंगाल की खाड़ी से आया अम्फान चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराया था। 16 मई को आए इस तूफान में करीब 75 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा अरब सागर से उठा निसर्ग चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों से टकराया था। 


इस तरह बनता है चक्रवाती तूफान
गर्मी बढ़ने पर समुद्र में भाप बनती है। यह गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है तो वहां कम वायु दाब का क्षेत्र बनता है। गर्म हवा के तेजी से उठने पर नीचे की खाली जगह भरने के लिए ठंडी हवा तेजी से आ जाती है। इससे हवा चक्कर काटने लगती है और तूफान पैदा होता है। 


 


Popular posts
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
आज की पॉजिटिव खबर:टीचर की नौकरी छोड़ रोटी बेचने का स्टार्टअप शुरू किया, दो साल में 30 लाख रुपये पहुंचा टर्नओवर