डब्ल्यूएचओ ने एक दिन में रिकॉर्ड मामले दर्ज किए, अमेरिका-ब्राजील-भारत और दक्षिण अफ्रीका में तेजी से बढ़ा संक्रमण; दुनिया में 6 लाख से ज्यादा मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44 लाख 60 हजार 376 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86 लाख 44 हजार 892 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 5 हजार 733 की जान जा चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को दुनियाभर में रिकॉर्ड 2 लाख 59 हजार 848 मामले दर्ज किए। इससे पहले 5 जुलाई को 24 घंटे में 2 लाख 12 हजार 326 मामले सामने आए थे। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं।


डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, अमेरिका के अलावा, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। ब्राजील में तो अस्पतालों की कमी भी महसूस हो रही है। 


वैज्ञानिकों ने कहा- मच्छरों से कोरोनावायरस नहीं फैलता
अमेरिका की कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रिसर्च कर कहा है कि कोरोनावायरस मच्छरों से नहीं फैलता है। इस रिसर्च को साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इससे पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी मच्छरों से कोरोना नहीं फैलने की बात कही थी। 


इजराइल: तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें


इजराइल में पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां रिकॉर्ड 1906 मामले भी सामने आए। देश में फिलहाल 49 हजार 575 संक्रमित हैं। 21 हजार 440 लोग ठीक भी हुए हैं। लोगों ने शनिवार को तेल अवीव में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नेतन्याहू सरकार महामारी से निपटने में नाकाम रही। 


बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 4 हजार 525 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। देश में अब तक 2 हजार 618 मौतें हुई हैं। 


 


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए