मप्र में रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 874 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। भोपाल में 199 नए मरीज मिले हैं। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5776 पर पहुंच गई है। रविवार को चार कोरोना पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन मरीजों को इलाज के लिए शहर के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया था। अब तक शहर में 158 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 91 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हुए। अब तक 3405 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।