अनलॉक हुआ भोपाल:10 दिन बाद बाजार खुले; आज 111 कोरोना पॉजिटिव मिले

राजधानी में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद आज बाजार खुल गए हैं। जिला प्रशासन ने दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा है। इधर, मंगलवार सुबह 111 नए कोरोना संक्रमित मिले। भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 327 पर पहुंच गई है। अब तक 4 हजार 279 मरीज ठीक हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।


नए केस में मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और बेटे समेत पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी संक्रमित पाए गए। ई-2 अरेरा कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए। जीएमसी के तीन डॉक्टर, सरकारी लैब के दो टेक्नीशियन, इसके अलावा शाहपुरा,चूनाभट्टी,शाहजहानाबाद, बैरागढ़, गोविंदपुरा, अरेरा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों से संक्रमित मरीज मिले।


मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और बेटे बीते दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भदौरिया की पत्नी अर्चना के संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी। उनके साथ अरविंद का बेटा भी अस्पताल में था। लेकिन जिला प्रशासन की लिस्ट में इन दोनों का नाम आज आया है। इससे पहले भी मरीजों की सही संख्या नहीं बताए जाने पर सवाल उठते रहे हैं।


राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार सुबह खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने तय किया कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिम और योग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है और इसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, लेकिन शहर में इन्हें खोलने का फैसला मंगलवार को ही होगा। इसके लिए प्रशासन अलग से भी गाइडलाइन जारी कर सकता है। प्रशासन यह समीक्षा करेगा कि इस अनलॉक में क्या खोला जा सकता है और उसकी शर्तें क्या होंगी।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए