ग्वालियर का मौसम:रात को चली हवा ने बढ़ाई ठंड; सोमवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, 8.1 डिग्री रहा टेम्प्रेचर

सोमवार सुबह अन्य दिनों की तुलना में शहर के लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास हुआ है। इसका कारण रविवार रात से हल्की ठंडी हवा का चलना है। यही कारण रहा कि सुबह-सुबह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 8.1 डिग्री रहा है जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा है।


शहर के मौसम में बदलाव जारी है। बीते चार दिन में लगातार पारा नीचे आया है। आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री और नीचे तापमान जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि अंचल सहित शहर में मौसम में अब बड़े बदलाव होंगे, क्योंकि अभी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान ऊपर जा रहा था। विक्षोभ अब पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। महाराष्ट्र की ओर बन रहा चक्रवात भी कमजोर हो गया है। इसका साफ संकेत है कि उत्तर भारत के साथ जिले में भी ठंड बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 26.9 रहा था। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इससे ठंड ज्यादा महसूस हुई है।


मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में 7 से 8 दिन में कोहरा भी अंचल सहित जिले में दस्तक देगा। इससे मौसम भी बदलेगा। जब तक कोहरा रहेगा तो ठंडक से हल्की से राहत रहेगी, लेकिन धूप निकलते ही फिर ठंड सताएगी।


 


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए