सर्दी ढाएगी सितम:भोपाल में 54 साल बाद बन सकता है नया रिकाॅर्ड; मौसम विभाग का पूर्वानुमान- दिसंबर में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है

भोपाल में इस बार नवंबर में रात का न्यूनतम तापमान 15 दिन से ज्यादा बार सामान्य से कम रहा है। इस आधार पर मौसम विभाग इस बार राजधानी में दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जता रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि यही हाल रहा, तो भोपाल में इस बार पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है।


रिकॉर्ड की बात की जाए, तो इससे 1966 में भोपाल में 11 दिसंबर की रात को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग को इस साल भी दिसंबर में रात का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है।


शीतलहर का प्रभाव कम रहा


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ यानी कम दबाव का क्षेत्र देश के उत्तरी प्रांतों में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता है। इनसे उत्तरी भाग शीतकालीन वर्षा से प्रभावित होता है। आने वाली शुष्क ठंडी हवाएं देश के मध्यवर्ती एवं उत्तरी भाग में शीतलहर की स्थिति पैदा करती हैं। कभी-कभी बंगाल की खाड़ी में पढ़ने वाले चक्रवाती तूफान की वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं देश के मध्य में आ जाती। हालांकि बहुत ही कम अफसरों पर भोपाल शीतलहर से प्रभावित हुआ है। ऐसे में इस बार भी इसकी उम्मीद कम ही है।


11 तारीख को ही बने तीन रिकॉर्ड


भोपाल के मौसम की एक और खास बात है कि 11 दिसंबर को बने तीन रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटे हैं। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में दिसंबर महीने का अधिकतम तापमान 11 दिसंबर 1941 को 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान 11 दिसंबर 1966 को 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। सबसे ज्यादा बारिश की बात की जाए, तो यह भी 11 दिसंबर 1967 में 66.3 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई थी।


रात का पारा औसतन 11 डिग्री के आसपास


मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में दिसंबर के महीने से सर्दी महसूस होने लगती है। यह अधिकतम शुष्क महीना रहता है। इस दौरान यहां सामान्य तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि न्यूनतम तापमान औसतन 11.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन का अधिकतम औसत तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि महीने में औसत वर्षा 10.5 मिलीमीटर तक रिकॉर्ड की जाती है।


10 साल में 28 दिसंबर रही सर्द


अगर बीते 10 साल के मौसम के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए, तो 28 दिसंबर की रात सबसे सर्द रही है। इन 10 सालों में तीन बार इस दिन रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। बीते 10 साल में सबसे कम वर्ष 2018 में 28 दिसंबर को 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।


Popular posts
विवाह के मुहूर्त खत्म:14 जनवरी तक मलमास और गुरु-शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं होंगे, अब 131 दिन बाद बजेगी शहनाई
आज की पॉजिटिव खबर:मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़, गांव में नींबू की खेती शुरू की, सालाना 6 लाख रु हो रही है कमाई
महाराष्ट्र / सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पा रही, साफ है वे बहुमत नहीं जुटा पा रहे: राउत
Image
कोरोना:6 हजार कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, 53 आईएलआर और 23 कोल्ड चेन में होगा वैक्सीन का रखरखाव
वैक्सीन पर हिदायत:वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें राज्य, स्टोरेज के लिए 29 हजार कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाए गए